ब्रिक्स से पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने की जरूरत
भारत के तटीय राज्य गोवा में आगामी 15 और 16 अक्टूबर को भारत की मेजबानी और अध्यक्षता में आठवीं ब्रिक्स शिखर सम्मलेन का आयोजन हो रहा है. ऐसे समय में , जब समूचा विश्व आतंकवाद , राजनीतिक संकट , सुरक्षा चिंता , और आर्थिक मंदी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है वैसे में ब्रिक्स जै से वैश्विक संगठनो का महत्व अपने आप बढ़ जाता है. भारत इस शिखर सम्मलेन में आतंकवाद का मुद्दा जोर-शोर से उठाएगा. इस बार ब्रिक्स शिखर बैठक का आयोजन वैश्विक आतंकवाद समस्या और मेजबान देश भारत में हाल ही में हुए पठानको ट , उड़ी जै से सिलसिलेवार हमलों के छाया में हो रहा है। भारत ने हाल में ही उड़ी हमले में अपने 20 जवानो की सैन्य शहादत झेला है जिसका समूचे विश्व ने कड़ी आलोचना की है और आतंकवाद को वैश्विक चुनौती माना है। इस शिखर सम्मलेन में आतंकवाद सबसे बड़ा मुद्दा होगा. भारत पड़ोसी पाकिस्तान को इन आतंकी हमलों का जिम्मेवार मानता है , जिसके प्रधानमंत्री बुरहान वाणी जैसे आतंकवादी को जिसे भारत की सेना ने म...