"सफाई की जरूरत हर ओर। "
"कहते हैं मन चंगा तो कठौती में गंगा " देख कर सुखद अनुभूति हो रही है की आज देश में सफाई अभियान जोर शोर से चल रहा कचरे और कबारों का , पर मैं माननीय प्रधानमंत्री जी का ध्यान उस ओर भी दिलाना चाहता हूँ जहाँ की सफाई की अत्यंत आवश्यकता है। १) गन्दी और कलंकित होती राजनीती जिसमें की अपराधियो,बाहुबलियों,पैसे वालो, भ्रष्टाचारियों , दंगाईयो, का बोलबाला और दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। २ ) भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा हमारा प्रशासनिक अमला। ३ ) अध्यात्म में बढ़ते बलात्कारियों ,जेहादियों का वर्चस्व जो समाज के भावुक लोगो को फांसकर उनको लूटते और बर्बाद करते हैं। ४ ) चुनाव में पैसे वालों की दावेदारी में बढ़ोतरी। ५ ) मीडिया की भी नियमन की जरुरत। ६ ) भ्रष्टाचार और लेटलतीफी का अड्ड़ा बन चुकी हमारी न्याय प्रणाली जिसका की सफाई अतिआवश्यक है। ७ ) गरीबों और जरूरतमंद लोगों का इलाज करने में असफ़ल हमारी चिकित्सा व्यवस्था से भी लालची डॉक्टरों की सफाई भी आवश्यक है । ...

Comments
Post a Comment